शिवनाथ नदी

  • यह महानदी की प्रमुख सहायक नदी है| 
  • इस नदी का उद्गम पानाबरस पहाड़ी(अंबागढ़, तहसील), जिला राजनांदगांव से हुआ है| 
  • यह छत्तीसगढ़ में बहने वाली सबसे लम्बी नदी है| 
  • प्रदेश में यह 290 किमी की लम्बाई में विस्तृत है| 
  • यह महानदी की सबसे लम्बी सहायक नदी है| 
  • शिवनाथ नदी छत्तीसगढ़ प्रदेश की दूसरी सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी है| 
  • इस नदी के तट पर अंबागढ़ चौकी(राजनांदगांव), धामधा(दुर्ग), नांदघाट(राजनांदगांव) आदि प्रमुख शहर स्थित है| 
  • इस नदी पर मोंगरा बैराज(राजनांदगांव) नामक प्रमुख परियोजना का निर्माण हुआ है| 
  • यह नदी राजनांदगांव से प्रहवाहित होकर शिवरीनारायण(जांजगीर चाम्पा) के समीप महानदी से मिलती है| 
  • यह राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, बलोदा बाजार, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर चाम्पा जिलों से प्रवाहित होती है|

शिवनाथ नदी की सहायक नदी 

  • उत्तर की ओर: आमनेर, हॉप, आगर, मनियारी, अरपा एवं लीलागर 
  • दक्षिण किन ओर: खरखरा, तांदुला,खारुन एवं जमुनिया  




Comments