सोन-गंगा नदी अपवाह तंत्र

  • इस प्रवाह तंत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सरगुजा, बिलासपुर एवं रायगढ़ जिले के क्षेत्र आते हैं| 
  • गंगा प्रवाह तंत्र का सर्वाधिक क्षेत्र सरगुजा में है| 
  • राज्य से इस प्रवाह क्षेत्र की नदियाँ उत्तर की ओर बहते हुए इस क्षेत्र के जल को गंगा नदी की सहायक नदी सोन तक पहुँचाती है| 
  • छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 13-15 प्रतिशत जल का प्रवाह इस नदी तंत्र द्वारा होता है| 
  • कन्हार, रिहन्द, बनास, गोपद तथा बीजाल इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ है| 
  • सोन नदी के सहायक नदी रिहन्द को सरगुजा की जीवन रेखा कहा जाता है| 
  • रिहन्द नदी छत्तीसगढ़ में गंगा प्रवाह तंत्र की सबसे लम्बी( 147 किमी ) नदी है| 
  •  रिहन्द नदी का उद्गम छुरी मतिरिंगा की पहाड़ियों से हुआ है| 
  • रिहन्द नदी की सहायक नदियाँ: घुनघुट्टा, मोरनी, गोबरी, सूर्या, महान, रेन्ड| 
  • कन्हार नदी की सहायक नदियाँ: सिंदुर, गलफुला, पेंगन| 




Comments