गोदावरी अपवाह तंत्र

दक्षिण गंगा कहलाने वाली गोदावरी नदी का उद्गम नासिक(महाराष्ट्र) से होता है| छत्तीसगढ़ प्रदेश का लगभग 28% जल गोदावरी प्रवाह तंत्र में जाता है| यह नदी राज्य की सीमा से मात्रा 24 किमी बहती है| गोदावरी दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी है| त्रयंबक की पहाड़ी(नाशिक) से निकलकर आंध्रप्रदेश से होकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है|  

गोदावरी प्रवाह तंत्र छत्तीसगढ़ प्रदेश की दूसरी बड़ी प्रवाह तंत्र है| इसका राज्य में विस्तार 39 हजार वर्ग किमी क्षेत्र में है| बस्तर संभाग का 92% तथा राजनांदगांव जिला का 21% भाग इस जलग्रहण क्षेत्र में आता है| 

गोदावरी अपवाह तंत्र की प्रमुख नदियाँ

| इंद्रावती नदी | शबरी नदी | बाघ नदी


Comments