हरेली लोकपर्व

यह छत्तीसगढ़ में प्रथम पर्व के रूप में अत्यधिक उल्लास के साथ मनाया जाने वाला पर्व है| हरेली मुख्य रूप से हरियाली का उत्सव है, जिसे छत्तीसगढ़ का आम किसान बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं| यह पर्व छत्तीसगढ़ में श्रावण माह की अमावस्या को मनाया जाता है| इस पर्व में धान की बुआई एवं रोपाई के बाद कृषक अपने समस्त कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना करता है एवं अच्छी फसल की हरियाली की कामना करता है| इस दौरान गेड़ी नृत्य का आयोजन होता है|


Comments