छत्तीसगढ़ की ऋतुएं

छत्तीसगढ़ में स्पष्ट तीन ऋतु परिलक्षित होती है:

1. ग्रीष्म ऋतु 

  • छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म ऋतू उष्ण शुष्क होती है| सूर्य के उत्तरायण साथ यहाँ ग्रीष्म ऋतु  की शुरुआत होती है| 15 मार्च से 15 जून तक यहाँ जिश्म ऋतु रहता है| मई में अधिकतम तापमान रहता है| इस ऋतु में अधिकतम 5 से 7 सेमी वर्षा प्राप्त होती है| प्रायः अधिकतम तापमान जांजगीर चाम्पा अथवा रायगढ़ में अंकित किया गया है| 

2. वर्षा ऋतु 

  • छत्तीगगढ कृषि प्रधान राज्य होने के कारण इस ऋतु का सामाजिक एवं आर्थिक जीवन से घनिष्ठ संबंध है| जून माह में मानसून के आगमन के साथ छत्तीसगढ़ में यह ऋतु प्रारंभ होती है| छत्तीसगढ़ में वर्षा ऋतू उष्ण तथा आर्द्र होती है| प्रदेश में 90% वर्षा इसी ऋतु में प्राप्त होती है| 

3. शीत ऋतु 

  • सूर्य के दक्षिणायन  अक्टूबर-नवम्बर माह में शीत ऋतु प्रारंभ होती है| यहाँ शीत ऋतु ठंडी एवं शुष्क होती है| दिसम्बर-जनवरी यहाँ के सर्वाधिक ठंडे महीने हैं| छत्तीसगढ़ में यह ऋतु मध्य मार्च तक समाप्त हो जाती है| पहाड़ी भागों में स्थित मैनपाट, पेण्ड्रा, जशपुर न्यूनतम तापमान वाले क्षेत्र हैं|  




Comments