छत्तीसगढ़ के कुल 5 संभाग

भारत में "धान का कटोरा" का दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ राज्य संभागों में विभाजित है| संभाग के प्रमुख आयुक्त होते हैं| संभाग से जिलों में नियंत्रण रखा जाता है| राज्य निर्माण के समय छत्तीसगढ़ के समस्त जिले 3 संभागों (रायपुर, बिलासपुर, बस्तर) के अंतर्गत थे| 

राज्य निर्माण के कुछ समय बाद संभागीय प्रशासनिक ईकाई भंग कर दी गई थी| अप्रैल 2008 में पुनः संभागों का गठन किया गया और चार संभाग रायपुर, बिलासपुर, बस्तर एवं सरगुजा बनाए गए| इस समय सरगुजा पहली बार संभाग बना था| 
15 अगस्त 2013 को  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में दुर्ग को नया संभाग बनाने की घोषणा की थी और जनवरी 2014 को रायपुर से अलग दुर्ग, छत्तीसगढ़ का नवीनतम (5वां) संभाग के रूप में अस्तित्व में आया| 

 क्र 
 संभाग का नाम 
संबंधित जिलें 
 1 
रायपुर  
रायपुर, बलोदा बाज़ार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद
2  
बिलासपुर 
बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर चाम्पा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 
3  
 बस्तर 
बस्तर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर
4  
सरगुजा 
सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया,  जशपुर
 5 
दुर्ग 
दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव

संबंधित जिलों की संख्या
  • रायपुर- 5 
  • बिलासपुर-
  • बस्तर-
  • सरगुजा -
  • दुर्ग -
क्षेत्रफल के दृष्टि से संभाग 
  • बस्तर (पहला)  सबसे बड़ा 
  • सरगुजा (दूसरा)
  • बिलासपुर (तीसरा)
  • रायपुर (चौथा)
  • दुर्ग (पांचवा) ➧ सबसे छोटा 
जनसँख्या के दृष्टि से संभाग 
  • बिलासपुर (पहला)  सबसे बड़ा 
  • रायपुर (दूसरा)
  • दुर्ग (तीसरा)
  • सरगुजा (चौथा)
  • बस्तर (पांचवा) ➧ सबसे छोटा 
  • बिलासपुर संभाग के अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला, छत्तीसगढ़ का नविन जिला है| यह अपने मातृजिला बिलासपुर से अलग हुआ और मई 2020 में छत्तीसगढ़ का 28 वां जिला के रूप में अस्तित्व में आया| 




Comments

Post a Comment